
गर्मियों में जैसे ही तापमान चढ़ता है, बाजारों में खरबूजा अपनी ताजगी और मिठास के साथ लोगों को आकर्षित करने लगता है। Health Tips की बात करें तो खरबूजा एक ऐसा फल है जो न केवल शरीर को ठंडा करता है, बल्कि इसे खाने से शरीर हाइड्रेट भी बना रहता है। इसके अंदर मौजूद विटामिन्स और फाइबर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, इस स्वादिष्ट फल को लेकर सावधानी बरतना उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है, जिन्हें कुछ खास प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। चाहे बात डायबिटीज हो, किडनी की बीमारी या लो ब्लड प्रेशर की, हर स्थिति में खरबूजा लाभ की जगह हानि भी पहुंचा सकता है।
डायबिटीज-Patients को क्यों सतर्क रहना चाहिए?
खरबूजे में नैचुरल शुगर की मात्रा काफी होती है। डायबिटीज के मरीज अगर इसका अत्यधिक सेवन करते हैं, तो उनके Blood Sugar Level में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसलिए, शुगर से जूझ रहे लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वे डॉक्टर या डाइटीशियन की राय के बिना खरबूजे को अपने डाइट में शामिल न करें। सीमित मात्रा में और सही समय पर सेवन से ही इसका लाभ उठाया जा सकता है।
किडनी-Disease से ग्रस्त लोग रखें दूरी
खरबूजे में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो सामान्यतः शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों की किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। किडनी शरीर से अतिरिक्त पोटैशियम को निकालने में असमर्थ हो जाती है, जिससे Hyperkalemia जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस स्थिति में दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, यहां तक कि हार्ट फेलियर का जोखिम भी बढ़ सकता है।
Low Blood Pressure से जूझ रहे लोगों के लिए चेतावनी
पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति का Blood Pressure पहले से ही कम है, तो खरबूजे का सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है। अचानक चक्कर आना, कमजोरी या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लो बीपी के मरीजों को इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।
पाचन समस्याओं वाले रहें सतर्क
खरबूजे में फाइबर तो होता है, लेकिन ये सभी के लिए उपयोगी नहीं होता। जिन लोगों को Irritable Bowel Syndrome (IBS), गैस, पेट फूलना या अपच जैसी समस्या रहती है, उनके लिए खरबूजा परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर इसे खाली पेट खाना या अत्यधिक मात्रा में सेवन करना पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है।
एलर्जी-Allergy की आशंका को नजरअंदाज न करें
कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है, जो कि तुरंत या कुछ समय बाद प्रभाव दिखा सकती है। लक्षणों में त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन, गले में खराश या सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है। जिन लोगों को किसी भी फल से पहले से एलर्जी है, उन्हें खरबूजा खाने से पहले सतर्क रहना चाहिए।
रात में खरबूजा खाना क्यों हो सकता है हानिकारक?
खरबूजे की तासीर ठंडी होती है और यह पचने में समय लेता है। रात को या देर शाम इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन दिन के समय ही करें, जब पाचन क्रिया अधिक सक्रिय होती है।