
World’s Most Expensive Cities: दुनिया में अधिकतर लोगों का सपना होता है कि वे किसी बड़े शहर में अपना खुद का घर खरीदें। खासकर वे लोग, जो किसी ग्लोबल मेगासिटी में रहना चाहते हैं, वहां का रहन-सहन और लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में बढ़ती महंगाई और प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतें इस सपने को हकीकत बनने से रोक देती हैं। लग्जरी रियल एस्टेट-Luxury Real Estate की कीमतों के आधार पर, दुनिया के कुछ शहर ऐसे हैं जहां घर खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। जानिए वे टॉप 10 शहर कौन से हैं जहां घर खरीदने के लिए आपको करोड़ों खर्च करने होंगे।
मोनाको: लग्जरी की पराकाष्ठा
मोनाको इस सूची में शीर्ष पर है और यह दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता है। यहां लग्जरी रियल एस्टेट की औसत कीमत 38,800 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। यह एक छोटा लेकिन बेहद आलीशान देश है जहां टैक्स बेनिफिट्स, यॉट लाइफ और अत्याधुनिक सुविधाएं इसे रईसों की पहली पसंद बनाती हैं।
न्यूयॉर्क सिटी: अमेरिकी सपने की ऊंची कीमत
न्यूयॉर्क सिटी दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यहां प्राइम प्रॉपर्टी की औसत कीमत 27,500 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। मैनहट्टन के स्काईस्क्रैपर्स, सेंट्रल पार्क का नजारा और वित्तीय हब की प्रतिष्ठा इसे रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स के लिए बेहद आकर्षक बनाती है।
हांगकांग: सीमित भूमि, असीमित मांग
हांगकांग का स्थान तीसरे नंबर पर है। यहां की औसतन कीमत 26,300 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। भूमि की सीमित उपलब्धता और वैश्विक बिजनेस सेंटर का दर्जा इसे अत्यधिक महंगा बनाता है।
लंदन: शाही विरासत और ग्लोबल आकर्षण
लंदन दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है जहां लग्जरी रियल एस्टेट की औसत कीमत 24,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। यहां की शिक्षा, संस्कृति और निवेश वातावरण इसे इंटरनेशनल बायर्स के लिए अनूठा बनाता है।
सेंट-जीन-कैप-फेराट: फ्रेंच रिवेरा का नगीना
फ्रांस का यह छोटा सा लेकिन शानदार शहर लग्जरी रियल एस्टेट में पांचवें स्थान पर है। यहां की औसतन कीमत 21,200 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। नीले समुद्र के किनारे बसे इस शहर में हाई-एंड विला और सेलेब्रिटी पड़ोसी आम बात है।
पेरिस: रोशनी का शहर, ऊंची कीमतें
फ्रांस की राजधानी पेरिस छठे स्थान पर है। यह शहर अपने फैशन, कला और भोजन के लिए मशहूर है। पेरिस में लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतें इसकी सांस्कृतिक महत्ता और वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं।
ज्यूरिख: स्विस सटीकता और जीवन की ऊंची लागत
ज्यूरिख दुनिया का सातवां सबसे महंगा शहर है। यहां मजबूत स्विस फ्रैंक और उच्च मजदूरी जीवन यापन की लागत को बढ़ाते हैं, जिससे रियल एस्टेट काफी महंगा हो जाता है।
जिनेवा: वैश्विक संगठनों का केंद्र, उच्च मूल्य
जिनेवा आठवें स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों की उपस्थिति, इसके साथ ही उच्च जीवन स्तर इसे महंगा बनाते हैं।
बेसल: मेडिकल और फार्मा हब की कीमत
बेसल का स्थान नौवां है। यह शहर अपने उच्च जीवन यापन की लागत, खासकर हेल्थ और फार्मा इंडस्ट्री में केंद्रित अर्थव्यवस्था के चलते महंगा है।
बर्न: राजधानी, लेकिन सस्ती नहीं
स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न इस सूची में दसवें स्थान पर है। यहां की शांत जीवनशैली और विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण रियल एस्टेट की कीमतें लगातार ऊंचाई पर हैं।