CGBSE Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स घोषित, जानें किसने मारी बाज़ी

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने घोषित किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट! 99.17% के साथ इशिका बाला बनीं टॉपर, 12वीं में अखिल सेन ने मारी बाज़ी। जानिए किन छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, कहां से हैं ये मेधावी और अब आगे क्या? देखिए टॉपर्स की पूरी सूची और मार्क्स के साथ CGBSE रिजल्ट की हर डिटेल। यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

Published On:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोपहर 3 बजे रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की। इसके साथ ही टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी कर दी गई है।

CGBSE Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स घोषित, जानें किसने मारी बाज़ी
CGBSE Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स घोषित, जानें किसने मारी बाज़ी

इस साल लगभग 5.71 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। नतीजे cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और results.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Chhattisgarh Board 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025

रैंक10वीं छात्र-छात्रा, स्कूल और जगह का नाम10वीं रिजल्ट में मार्क्स
1इशिका बाला, नमन कुमार खूटियां99.17%
2लिव्यांश देवंगन99%
3रिया केवट, हेमलता पटेल, तिपेश प्रसाद यादव98.83%
4अविनाश कुमार साहू, जयेंद्र जायसवाल, प्रवीण प्रजापति, जीवन समदर98.67%
5कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज98.50%
6कंचन बाला, सौरभ, वैष्णवी देवंगन, प्रिंसी चंद्रकार, आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, साई संजना, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी98.33%
7भावना साहू, सिया साहु, रिया देवंगन, सिरमन कश्यप, आयुष कुमारी, पूर्णिमा, अनुष्का सिंह98.17%
8योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल, भावना सोनकार, केतन साहु, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना98%
9ध्रुव साहू, समीर साहु, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े97.84%
10भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा, आदित्या प्रताप सिंह, राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह97.67%

CG Board 12th Toppers 2025 List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट

रैंकCG बोर्ड 12वीं टॉपर छात्र-छात्रा का नाम12वीं रिजल्ट के मार्क्स (अंक % में)
1अखिल सेन98.20%
2श्रुति मंगतानी97.40%
3वैशाली साहू97.20%
4हिमेश कुमार यादव97%
4लुभी साहू97%
5निशा एक्का96.80
5पल्लवी वर्मा96.80
6कृतिका यादव96.60
7धनेष्वरी यादव96.40
7रुचिका साहू96.40
8तरंग अग्रवाल96.20
8सौम्या अग्रवाल96.20
9कृति यादव, कृष्ण पंचवाणी, रुचि कल्याणी, खुशी देवंगन96%
10ग्रेसी साहु , ऋतु साहु, भूमिका देवगंन95.80%

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

छात्र अपने परिणाम देखने के लिए cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। रोल नंबर, स्कूल कोड और कैप्चा दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

पासिंग क्राइटेरिया और आगे की प्रक्रिया

CGBSE नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी तिथि जल्द ही बोर्ड जारी करेगा।

टॉपर्स की मेहनत का फल

टॉपर्स की सूची में शामिल छात्रों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता पाई है। अब ये छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस या विश्वविद्यालयों में दाखिला लेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Follow Us On

Leave a Comment